तुर्की
2 मिनट पढ़ने के लिए
वर्तमान स्थिति पर बयान देते हुए विदेश मंत्री हकान फिदान बोले मक्का पैक्ट हमला नहीं, रक्षा समझौता है
फिदान ने कहा कि रक्षा समझौते का अर्थ यह है कि अगर समझौते का कोई पक्ष हमला झेलता है, तो उसकी रक्षा के लिए बाकी पक्ष उसके साथ खड़े होते हैं।
वर्तमान स्थिति पर बयान देते हुए विदेश मंत्री हकान फिदान बोले मक्का पैक्ट हमला नहीं, रक्षा समझौता है
तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। Reuters

तुर्किए के विदेश मंत्री हकान फिदान ने मक्का पैक्ट को लेकर कहा है कि यह हमला करने का समझौता नहीं, बल्कि रक्षा समझौता है। फिदान अंकारा में हंगरी की उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अनीता ओर्बन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

फिदान ने कहा कि इस मुद्दे पर समय-समय पर सामने आने वाली “सस्ती राजनीतिक बयानबाजी” जमीन की हकीकत से मेल नहीं खाती।

उन्होंने कहा कि यमन में वैध सरकार की सेनाएं अपना संघर्ष जारी रखे हुए हैं और सऊदी अरब उनका समर्थन कर रहा है।

फिदान के अनुसार, तुर्किए भी इस मुद्दे को शांति और संवाद के जरिए हल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने जोड़ा की रक्षा समझौते का अर्थ यह है कि अगर समझौते का कोई पक्ष हमला झेलता है, तो उसकी रक्षा के लिए बाकी पक्ष उसके साथ खड़े होते हैं।

इस संदहर्ब में उन्होंने कहा, “तुर्किए किसी दूसरे देश की जमीन पर अपने सैनिक भेजकर वहां हमला करने नहीं जा रहा। यह एक रक्षा समझौता है।”

यमन से आने वाले हमलों के बारे में फिदान ने कहा कि तुर्किए रक्षा के क्षेत्र में क्या योगदान दे सकता है, इस पर पाकिस्तान के साथ तकनीकी आकलन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सैन्य आकलन हैं और तुर्किये व पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच इस पर काम जारी है।

31 अगस्त को इस्तांबुल में गठबंधन की पहली 'स्ट्रैटेजिक पॉलिटिकल एंड डिफेंस कमिटी' की बैठक में, तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान तनाव कम करने और संयम बरतने का समर्थन करने तथा क्षेत्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने पर सहमत हुए।

अगस्त में तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने 'मक्का अलायंस' बनाया था। इसके बाद तीनों देश स्थायी संस्थान बनाने और सामूहिक प्रतिरोध व रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर सहमत हुए थे।

स्रोत:Others
खोजें
ब्रिटिश सिख ब्लॉगर जगतार सिंह जोहल को भारत में जमानत, 2017 से थे हिरासत में
भारत में बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ जारी, अमेरिका और फ्रांस सहित सात देश शामिल
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में हवाई हमलों को लेकर दावे आमने-सामने
सोमाली बलों ने हाईजैक टैंकर छुड़ाया,  तीन पाकिस्तानी एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत
रूस जाकर सेना में भर्ती होने से बचें भारतीय: विदेश मंत्रालय
विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ ‘लोकतंत्र बचाओ’ प्रदर्शन का ऐलान किया
तुर्किए और पाकिस्तान के साथ मक्का डिफेंस अलायंस क्षेत्रीय स्थिरता के लिए: सऊदी क्राउन प्रिंस
मोदी और ट्रंप ने फोन पर व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा की
कठुआ में CISF जवान ने चार साथियों की गोली मारकर हत्या की
SCO बैठक के लिए भारत ने वरिष्ठ MEA अधिकारी को पाकिस्तान भेजा
जापान ने UNICORN नौसैनिक रडार समझौते पर भारत से प्रक्रिया तेज करने को कहा
जयशंकर बोले भारत की आतंकवाद संबंधी चिंताओं को नजरअंदाज करने से रिश्तों पर असर पड़ेगा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला किया है
दिसंबर से दिल्ली-तेल अवीव के बीच फिर उड़ानें शुरू कर सकती है एयर इंडिया
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के गोल्डन टेंपल दौरे के दौरान ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे