न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में भारतीय उद्योगपति अनंत अंबानी को सुसटएनिबिलिटी यानी स्थिरता से जुड़े क्षेत्र में प्रोफेसर नियुक्त किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। अनंत अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय अनंत अंबानी उस परिवार से आते हैं जिसकी संपत्ति तेल और गैस कारोबार से जुड़ी रही है। मुकेश अंबानी की कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी का संचालन करती है। उनके सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी यानी BJP से करीबी संबंधों का भी उल्लेख किया जाता रहा है। अनंत अंबानी ने गुजरात में परिवार की तेल रिफाइनिंग सुविधाओं के पास वंतरा नामक निजी वन्यजीव परियोजना और मेगा-जू स्थापित किया है।
सूचित




















