प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर देश के तीन प्रमुख 'दुश्मनों' का उल्लेख करते हुए सभी राजनीतिक दलों, संस्थानों और नागरिकों से राष्ट्रीय हित में एकजुट होने की अपील की।
दशहरा समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सम्मान को नुकसान पहुंचाने वाली ताकतें, समाज को बांटने वाले लोग और भारतीय संस्कृति से नफरत करने वाली मानसिकता देश के दुश्मन हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, “देश के मान-सम्मान को चोट पहुंचाने वाली ताकतें, समाज को बांटने वाले लोग, हमारी संस्कृति से नफरत करने वाली मानसिकता, ये देश के दुश्मन हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में मिलकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर को नई दिल्ली के डीडीए उत्सव मैदान में आयोजित विजयादशमी समारोह में हिस्सा लिया।




















