तुर्की
2 मिनट पढ़ने के लिए
अमेरिका-ईरान वार्ता पर मिस्र, पाकिस्तान, तुर्किए और ओमान के विदेश मंत्रियों में बातचीत
मिस्र के विदेश मंत्री अब्देलाती ने कहा कि वार्ता, तनाव कम करने और युद्ध समाप्ति सुनिश्चित करने वाले किसी ठोस समझौते तक पहुंचने की दिशा में एक बुनियादी कदम है।
अमेरिका-ईरान वार्ता पर मिस्र, पाकिस्तान, तुर्किए और ओमान के विदेश मंत्रियों में बातचीत
FILE PHOTO: क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए चर्चा हेतु पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्की और मिस्र के साथ वार्ता की मेजबानी की। / Reuters

मिस्र, पाकिस्तान, तुर्किए और ओमान के विदेश मंत्रियों ने अमेरिका और ईरान के बीच जारी वार्ता प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक समन्वय की अहमियत पर जोर दिया है।

मिस्र के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी लिखित बयान के मुताबिक, मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलाती ने ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी, तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से टेलीफोन पर बातचीत की।

बयान में कहा गया कि बातचीत के दौरान क्षेत्रीय हालात और बढ़ते तनाव को कम करने के लिए जारी प्रयासों की समीक्षा की गई। इस दौरान अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श हुआ। मंत्रियों ने इस बात पर बल दिया कि कूटनीतिक प्रक्रिया की सफलता के लिए आपसी समन्वय बेहद जरूरी है।

मिस्र के विदेश मंत्री अब्देलाती ने कहा कि वार्ता, तनाव कम करने और युद्ध समाप्ति सुनिश्चित करने वाले किसी ठोस समझौते तक पहुंचने की दिशा में एक बुनियादी कदम है।

चारों विदेश मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि मतभेदों के समाधान और क्षेत्र को और अधिक अस्थिरता की ओर जाने से रोकने के लिए संवाद और कूटनीतिक समाधान ही एकमात्र रास्ता हैं।

पृष्ठभूमि में, 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल की ओर से ईरान पर हमलों के साथ शुरू हुए संघर्ष के बाद 8 अप्रैल को एक अस्थायी युद्धविराम लागू किया गया था। इसके बाद तेहरान और वाशिंगटन ने 11 अप्रैल को पाकिस्तान में स्थायी युद्धविराम के लिए वार्ता की, लेकिन करीब 21 घंटे तक चली बातचीत से कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका।

पाकिस्तानी सूत्रों ने 19 अप्रैल को बताया था कि अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की वार्ता के सिलसिले में वाशिंगटन से आए एक प्रारंभिक प्रतिनिधिमंडल को लेकर दो विमान इस्लामाबाद पहुंचे।

स्रोत:AA
खोजें
तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान त्रिपक्षीय रक्षा समझौते पर मुहर लगाएंगे: सुरक्षा स्रोत
तुर्किए के जनरल स्टाफ प्रमुख ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर से की मुलाकात
इस्लामाबाद में तुर्किए दूतावास में 15 जुलाई लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता दिवस याद किया गया
15 जुलाई को साबित हो गया कि आतंकवादी समूहों के आगे कभी नहीं झुकेगा तुर्किए: विदेश मंत्री फिदान
2016 के कूटप्रयास को हराना 'शताब्दी के लिए तुर्किए की स्वतंत्रता की घोषणा' थी: एर्दोगन
तुर्किए, FETO के विफल कूटप्रयास की 10वीं वर्षगांठ मना रहा है
एमिने एर्दोगान ने बच्चों, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा पर चर्चा के लिए नाटो नेताओं के पति-पत्नियों की मेजबानी की
बाहरी दृष्टिकोण थोपे जाने के बजाय क्षेत्रीय देशों को स्वयं एक दृष्टि प्रस्तुत करें: हकान फिदान
तुर्किए ने राष्ट्रपति एर्दोगान के खिलाफ नेतन्याहू के बेबुनियाद अपमान की कड़ी निंदा की
CHP का नेतृत्व संकट समझिए
एर्दोगान ने गाजा के साथ एकजुटता संदेश के साथ ईद अल-अज़हा मनाई, 'तानाशाह' नेतन्याहू की आलोचना की
तुर्किए की पहली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल "यिल्दिरिमहान"
उस्मानी साम्राज्य का युग-परिवर्तक शासक फ़ातिह सुल्तान मेहमत
तुर्किए का स्वदेशी सुपरसोनिक विमान
अंकारा के 3 छात्रों ने दिल्ली में आयोजित वैज्ञानिक सम्मेलन में जीता पहला स्थान
इंटरपोल की रेड नोटिस में शामिल भारतीय ड्रग तस्कर सलीम डोला इस्तांबुल में गिरफ्तार
तुर्किए ने 2027 कैलेंडर में इस्तांबुल पार्क के पुनर्जीवन के साथ फॉर्मूला 1 वापसी की घोषणा की
विदेश मंत्री फिदान के अनुसार, अंतालया डिप्लोमेसी फोरम में तुर्किए ने अपनी भूमिका का विस्तार किया है।
डिजिटल युग में दुष्प्रचार से लड़ाई और कूटनीति की वापसी पर तुर्किए  के संचार प्रमुख ने बात करी
प्रधानमंत्री शरीफ एंटाल्या से राष्ट्रपति एर्दोगान की प्रशंसा और मजबूत संबंधों के लिए प्रेरित लौटे