इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने गुरुवार को कहा कि इज़राइली सेना दक्षिणी लेबनान, सीरिया और गाज़ा में उन इलाकों में अनिश्चित काल तक बनी रहेगी जिन्हें वे "सुरक्षा क्षेत्र" कहते हैं, और ऐसा करके वे युद्धविराम समझौतों का लगातार उल्लंघन करते रहेंगे।
इस सैन्य अधिकारी दीक्षांत समारोह के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम में उनके भाषण के समय भीड़ की ओर से ‘‘घर जाओ’’ के नारे लगाए गए। नेतन्याहू जैसे ही समारोह में संबोधन कर रहे थे, कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। विरोधियों ने उनके नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।
यह विरोध ऐसे समय में सामने आया है, जब नेतन्याहू पहले से ही घरेलू राजनीतिक दबाव, युद्ध से जुड़े सवालों और जनता की बढ़ती नाराजगी का सामना कर रहे हैं।
