कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तेज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने भारी तबाही मचाई है। इस मौसमीय आपदा में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
शहर के विभिन्न इलाकों में अचानक आए इस तूफानी मौसम ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिरने से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
