CJP के प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम और सिख समुदाय के लोग मिलकर प्रदर्शनकारियों के लिए लंगर का आयोजित करते दिखे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG विवाद को लेकर प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व काक्रोच जनता पार्टी कर रही है। CJP एक नया सामूहिक मंच है, जिसका प्रतीक चिन्ह कॉकरोच है और उसका कहना है कि वह शिक्षा व्यवस्था में अधिक जवाबदेही की मांग कर रहा है।
प्रदर्शन का केंद्र NEET-UG परीक्षा है, जो भारत की सबसे प्रतिस्पर्धी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। पेपर लीक के आरोपों के बाद यह परीक्षा बड़े विवाद में आ गई थी।
