उत्तराखंड के करनप्रयाग और नगरासू में जारी विवादों के बीच मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदां से उत्तराखंड की राजधानी के लिए रवाना हुआ निहंग जत्था पांवटा साहिब गुरुद्वारा पहुंच गया है। पांवटा साहिब गुरुद्वारा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा के पास स्थित है।
6 जून को चमोली जिले के करनप्रयाग में सामने आया, जहां वाहन पार्किंग को लेकर कथित विवाद निहंग श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। झड़प के बाद पुलिस ने चार निहंग सिखों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन गिरफ्तारियों के बाद देशभर के सिख संगठनों ने विरोध जताया था।
