राम मंदिर के लिए दी गई 200 किलो चांदी पर सिंधी समाज के दानकर्ता ने मांगी रसीद
दुनिया
राम मंदिर के लिए दी गई 200 किलो चांदी पर सिंधी समाज के दानकर्ता ने मांगी रसीद
डॉ. मनवानी ने कहा कि 26 जनवरी 2021 को अयोध्या में राम मंदिर के लिए सिंधी समाज की ओर से एक-एक किलो वजन की 200 चांदी की ईंटें चंपत राय को सौंपी गई थीं।

अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर सिंधी समाज की ओर से दी गई चांदी के इस्तेमाल पर भी सवाल उठने लगे हैं। कास्टल्स ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजू वी. मनवानी ने कहा कि सिंधी समुदाय की ओर से राम मंदिर के लिए 200 चांदी की ईंटें दान की गई थीं, लेकिन अब तक उनके इस्तेमाल की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

डॉ. मनवानी ने कहा कि 26 जनवरी 2021 को अयोध्या में राम मंदिर के लिए सिंधी समाज की ओर से एक-एक किलो वजन की 200 चांदी की ईंटें चंपत राय को सौंपी गई थीं।

उन्होंने कहा कि उस समय दान की रसीद नहीं दी गई थी। उनके अनुसार, चंपत राय ने कहा था कि पहले चांदी की जांच की जाएगी और यह तय किया जाएगा कि उसका इस्तेमाल कहां और कैसे किया जाए, जिसके बाद जानकारी दी जाएगी। राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी को लेकर जांच की मांगों के बीच डॉ. मनवानी ने कहा कि अगर एसआईटी गठित हुई है, तो कम से कम उन लोगों को सजा मिलनी चाहिए, जिन्होंने अपने पद या अधिकार का दुरुपयोग किया।

अधिक वीडियो
सैन्य अधिकारी दीक्षांत समारोह में नेतन्याहू के खिलाफ नारेबाजी
जलभराव से परेशान BJP पार्षद ने नाले पर खड़े होकर मनाया जन्मदिन
पांवटा साहिब गुरुद्वारा विवाद के बीच उत्तराखंड रवाना और निहंग सिख जत्थे
कनाडा आ रहे भारतीय छात्रों में भी बड़ी गिरावट: PM मार्क कार्नी
मुंबई मेयर के सामने खुले मैनहोल में गिरा सफाईकर्मी
नरसिंहानंद सरस्वती ने भारतीय मुसलमानों पर गाज़ा जैसी कारवाई मांगी
इज़राइली लोगों ने नरसंहार करने से हुए PTSD से उबरने के लिए योग सत्र आयोजित किया।
गाजियाबाद में मुसलमानों के खिलाफ नरसंहार का आह्वान
CJP प्रोटेस्ट में मुस्लिम और सिख समुदाय ने मिलकर लंगर लगाया
ईरानी राष्ट्रपति के विमान के आगमन पर पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की।