महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क पर थूकने से रोकने पर एक बुज़ुर्ग व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में सड़क किनारे विवाद के बाद एक व्यक्ति बुज़ुर्ग के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करता दिखाई देता है। प्रारंभिक दावे के अनुसार, बुज़ुर्ग ने चालक को सार्वजनिक स्थान पर थूकने से टोका था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
वीडियो सामने आने के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर नाराज़गी जताई और एक विडिओ में ऑटो चालक पर अटेम्प्ट तो मर्डर का चार्ज लगाने की बात की।
