स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला दौर खत्म
दुनिया
स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता का पहला दौर खत्म
कतर के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी संयुक्त बयान के अनुसार, तकनीकी वार्ताएं इस सप्ताह बर्गेनस्टॉक स्थित कतर के स्वामित्व वाले स्विस माउंटेन रिजॉर्ट में जारी रहेंगी।

स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बातचीत का पहला दौर समाप्त हो गया है। मध्यस्थ देशों कतर और पाकिस्तान ने कहा कि दोनों पक्षों ने 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते की दिशा में एक रोडमैप पर सहमति जताई है।

कतर के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी संयुक्त बयान के अनुसार, तकनीकी वार्ताएं इस सप्ताह बर्गेनस्टॉक स्थित कतर के स्वामित्व वाले स्विस माउंटेन रिजॉर्ट में जारी रहेंगी।

वार्ता की शुरुआत तनावपूर्ण माहौल में हुई। ईरान ने फिर से होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की घोषणा की, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले फिर शुरू करने की धमकी दोहराई। मध्यस्थों के बयान के अनुसार, अमेरिका और ईरान ने लेबनान में लड़ाई खत्म करने के लिए एक तंत्र पर सहमति जताई है। इसके अलावा विवादित जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एक संचार लाइन खोलने पर भी सहमति बनी।

अधिक वीडियो
लखनऊ के एनिमेशन सेंटर में आग में 15 लोगों की मौत
अजमेर में बुर्का पहनकर आई NEET अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से रोका गया
दक्षिणपंथी हिंदू राष्ट्रवादी समूहों ने ईसाई प्रार्थना सभा पर छापा मारा
राजस्थान के बाड़मेर में चार मस्जिदों और मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई
अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय नाविक के पिता बोले कूटनीतिक दबाव में होंगे पीएम
हैदराबाद में पाकिस्तानी कहे जाने पर बच्चे ने जवाब दिया
हिज़्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना पर हमला किया
जेडी वैंस ने इजरायली सरकार के सदस्यों पर जमकर हमला बोला।
भारतीय नाविकों की मौत पर ट्रंप बोले, ‘यह कठिन पेशा है’
पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान को राहत दी: ट्रंप