भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हफ्ते संयुक्त अरब अमीरात और चार यूरोपीय देशों के दौरे पर जाएंगे। यात्रा एसे समय आ रही है जब प्रधानमंत्री ने देश वासियों से विदेश यात्रा काम करने का अनुरोध किया है।
मोदी 15 मई को संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा करेंगे, जहां वह UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों, खासकर ऊर्जा सहयोग, के साथ-साथ आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से भारत और UAE के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। UAE के बाद मोदी 15 से 19 मई के बीच नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे का दौरा करेंगे। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में 19 मई को तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
यात्रा के अंतिम चरण में मोदी 19 से 20 मई तक इटली जाएंगे, जहां वह इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से खर्च घटाने और ईंधन की बचत के उपाय अपनाने की अपील की थी। मोदी ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपनाई गई आदतों को फिर से शुरू करने पर जोर देते हुए कहा था, “कोरोना के समय हमने वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और कई अन्य तरीके अपनाए थे। हम इनके आदी हो गए थे। अब समय की जरूरत है कि हम फिर से उन तरीकों को अपनाएं।”

















