राजनीति
2 मिनट पढ़ने के लिए
बांग्लादेश ने पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल के एक्स्ट्रडिश के लिए भारत को भेजा औपचारिक अनुरोध
इससे पहले ढाका स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने भी कहा था कि कमाल के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर विदेश मंत्रालय के जरिए भारत को दोबारा पत्र भेजा गया है।
बांग्लादेश ने पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल के एक्स्ट्रडिश के लिए भारत को भेजा औपचारिक अनुरोध
पूर्व गृह मंत्री असदुज़्ज़मान खान कमाल

बांग्लादेश ने पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल के प्रत्यर्पण के लिए भारत को औपचारिक अनुरोध भेजा है। कमाल अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी माने जाते हैं और उन्हें बांग्लादेश की अदालत से मौत की सजा सुनाई जा चुकी है।

बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने सोमवार को ढाका में पत्रकारों से कहा कि सरकार ने हाल ही में नई दिल्ली को इस संबंध में पत्र भेजा है।

उन्होंने बताया कि उन अन्य लोगों की वापसी के लिए भी अलग-अलग पत्र भेजे गए हैं, जो बांग्लादेश की अदालतों से कानूनी रूप से दोषी ठहराए जाने के बाद भारत भाग गए हैं।

इससे पहले ढाका स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने भी कहा था कि कमाल के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर विदेश मंत्रालय के जरिए भारत को दोबारा पत्र भेजा गया है। इसी न्यायाधिकरण ने कमाल को मौत की सजा सुनाई थी।

पिछले साल नवंबर में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत और बांग्लादेश के बीच लागू प्रत्यर्पण संधि के तहत शेख हसीना और असदुज्जमां खान कमाल के प्रत्यर्पण की मांग करते हुए पत्र भेजा था।

शमा ओबैद ने कहा, “हम पहले भी बार-बार कह चुके हैं कि असदुज्जमां खान कमाल को देश वापस लाया जाएगा। उनकी वापसी भारत के साथ कूटनीतिक सिद्धांतों, प्रोटोकॉल और प्रत्यर्पण संधि के अनुसार की जाएगी। इसी तरह हसीना और अन्य आरोपियों के मामलों को भी आगे बढ़ाया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश को उम्मीद है कि भारत इस अनुरोध पर सकारात्मक जवाब देगा और दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

भारत ने पहले कहा था कि वह प्रत्यर्पण अनुरोधों की जांच करेगा और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेगा।

स्रोत:َAA
खोजें
छात्रों को ‘माफ’ नहीं, सरकार को न्याय और माफी देनी चाहिए: राहुल गांधी
‘आप भारत का अतीत हैं, भविष्य से सावधान रहें’: मोदी-शाह पर राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अमित शाह से मांगी जवाबदेही, कहा 20 जुलाई को छात्रों पर ‘बर्बर हमला’ हुआ
प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होने का आश्वासन मिले तो अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक
युवाओं का भविष्य खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इजराइल में नेतन्याहू पर भरोसा घटा, सर्वे में 60% लोगों ने जताया अविश्वास
पासपोर्ट रैंकिंग और गाजा पर ‘चुप्पी’ को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला
सांसद इकरा हसन ने कहा है कि सार्वजनिक सड़कें सभी समुदायों के लिए उपलब्ध होनी चाहिए
सीबीएसई OSM विवाद पर राहुल गांधी ने स्कैनिंग प्रक्रिया में ‘धोखाधड़ी’ का आरोप लगाया
न्यूयॉर्क के भारतीय मूल के मेयर ममदानी इज़राइल-दिवस परेड में शामिल नहीं होंगे।
कांग्रेस ने सरकार से सवाल उठाए , कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान 'आइसोलेट' नहीं हुआ
पश्चिम बंगाल में BJP नेता के करीबी सहयोगी की गोली मारकर हत्या, चुनाव बाद बढ़ा राजनीतिक तनाव
भारत के क्षेत्रीय चुनावों में बीजेपी को सफलता, पश्चिम बंगाल में बड़ा विस्तार
34 वर्षीय फातिमा तहलिया ने IUML से पहली मुस्लिम महिला विधायक बनकर केरल में इतिहास रचा
गाज़ा पर सरकार की चुप्पी ‘नैतिक कायरता’: जयराम रमेश
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से लाखों नाम हटाने पर विवाद
दक्षिण-पंथी इजरायली मंत्री ने अवैध पश्चिमी तट के विलय पर चेतावनी देने के लिए जर्मन चांसलर की आलोचना की
प्रधानमंत्री मोदी का दावा की महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने को तेज़ी देगा नया बिल
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची विवाद गहराया, ममता बनर्जी ने अदालत जाने की चेतावनी दी
बांग्लादेश संसद ने शेख हसीना की पार्टी पर प्रतिबंध बरकरार रखा