दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
भारत ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि, स्वदेशी रिएक्टर ने हासिल की ‘क्रिटिकेलिटी ’
ऊर्जा की बढ़ती मांग के बीच भारत ने वर्ष 2047 तक अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमता को मौजूदा 8 गीगावाट से बढ़ाकर 100 गीगावाट तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।
भारत ने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि, स्वदेशी रिएक्टर ने हासिल की ‘क्रिटिकेलिटी ’
कलपक्कम स्थित इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र में लगभग 200 टन वजनी परमाणु रिएक्टर सुरक्षा पात्र स्थापित किया गया है। / Reuters
11 घंटे पहले

भारत ने अपने परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए स्वदेशी रूप से विकसित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में नियंत्रित परमाणु प्रतिक्रिया प्राप्त कर ली है। यह वह अहम चरण है, जिसके बाद रिएक्टर भविष्य में बिजली उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ सकेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि को भारत के नागरिक परमाणु कार्यक्रम में “निर्णायक कदम” बताया। उन्होंने कहा कि यह विकास देश के परमाणु कार्यक्रम के दूसरे चरण को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रधानमंत्री के अनुसार, यह उन्नत रिएक्टर जितना ईंधन उपयोग करता है, उससे अधिक ईंधन उत्पन्न करने में सक्षम है। उन्होंने इसे भारत की वैज्ञानिक क्षमता और इंजीनियरिंग कौशल का प्रमाण बताया। साथ ही, उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश के विशाल थोरियम भंडार के उपयोग की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

तमिलनाडु के कल्पक्कम में स्थित यह रिएक्टर फिलहाल बिजली उत्पादन नहीं कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसे पूर्ण क्षमता पर लाने और ग्रिड से जोड़ने के लिए अभी कई चरणों से गुजरना होगा।

ऊर्जा की बढ़ती मांग के बीच भारत ने वर्ष 2047 तक अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमता को मौजूदा 8 गीगावाट से बढ़ाकर 100 गीगावाट तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के साथ-साथ ग्रीनहाउस गैसों का तीसरा सबसे बड़ा उत्सर्जक भी है।

यह उपलब्धि ऐसे समय आई है, जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, खासकर मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण। भारत अभी भी बड़े पैमाने पर कोयले पर निर्भर है, लेकिन उसने 2070 तक नेट-ज़ीरो उत्सर्जन हासिल करने का संकल्प लिया है।

स्रोत:AFP
खोजें
मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत में जेट ईंधन और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी
ईरान में मिसाइल हमले में जान गवाने वाले पाकिस्तानी नागरिक का शव वापिस पाकिस्तान लाया गया
ईंधन संकट के बीच नेपाल में कीमतों में बढ़ोतरी, हवाई किराए में भारी इजाफे की तैयारी
भारती वायु सेना ने नए उन्नत रडार खरीदने का करार लिया
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर ट्रंप गंभीर हैं
भारत में दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना शुरू होगी
चीन–पाकिस्तान की मध्य पूर्व में शांति के लिए पाँच सूत्रीय पहल
ईरान युद्ध पर चीन का शांति आह्वान, कहा पाकिस्तान से बातचीत जारी।
होर्मुज़ जलडमरूमध्य में कम से कम 18 भारत से जुड़े जहाज़ अभी भी फंसे हुए हैं
मध्य पूर्व संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों के जान गई, एक लापता: भारत सकरार
मध्य पूर्व संकट के बीच भारत ने बढ़ाई फर्टलाइज़र आयात रणनीति
यरुशलम में इबादत पर पाबंदियों पर तुर्किए, पाकिस्तान सहित 8 देशों ने की कड़ी निंदा
ग्रह मंत्री ने भारत को माओवादी उग्रवाद से मुक्त होने का दावा किया
फ़िलिस्तीनी भूमि दिवस
प्रधानमंत्री मोदी वेस्ट बैंक में इज़राइली कारवाई का विरोध करने का साहस नहीं रखते: काँग्रेस