दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में 16 भारतीय जहाज फंसे हुए है: सरकार
पिछले दो दिनों में दो भारतीय एलपीजी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ और ‘ग्रीन सनवी’ सफलतापूर्वक खाड़ी क्षेत्र से बाहर निकल चुके हैं और वे भारत के लिए ईंधन लेकर रवाना हुए हैं
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में 16 भारतीय जहाज फंसे हुए है: सरकार
मस्कट में होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात ठप्प होने के कारण कैलिस्टो टैंकर सुल्तान काबूस बंदरगाह पर लंगर डाले खड़ा है। / Reuters
10 घंटे पहले

भारत हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य में फंसे अपने 16 भारतीय-ध्वज वाले जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है। इन जहाजों पर कुल 433 भारतीय नाविक सवार हैं।

एक सरकारी अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा की पिछले दो दिनों में दो भारतीय एलपीजी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ और ‘ग्रीन सनवी’ सफलतापूर्वक खाड़ी क्षेत्र से बाहर निकल चुके हैं और वे भारत के लिए ईंधन लेकर रवाना हुए हैं।

भारत धीरे-धीरे हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से फंसे एलपीजी कार्गो को निकाल रहा है। ‘शिवालिक’, ‘नंदा देवी’, ‘पाइन गैस’, ‘जग वसंत’, ‘बीडब्ल्यू एल्म’ और ‘बीडब्ल्यू टायर’ जैसे कई जहाज पहले ही भारत पहुंच चुके हैं।

इस बीच, ईरान द्वारा भारतीय जहाजों को गुजरने देने के लिए पैसे लेने की खबरों को सरकार ने खारिज किया है।

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कोई बातचीत ईरानी सरकार के साथ नहीं हुई है।

गौरतलब है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी आयातक है और इस समय देश कई दशकों के सबसे बड़े गैस संकट का सामना कर रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने उद्योगों को गैस आपूर्ति में कटौती की है, ताकि घरेलू रसोई गैस की कमी न हो।

स्रोत:reuters
खोजें
खाड़ी में तनाव के बीच पाकिस्तान के बंदरगाह बने वैकल्पिक ट्रांजिट हब
मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत में जेट ईंधन और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी
ईरान में मिसाइल हमले में जान गवाने वाले पाकिस्तानी नागरिक का शव वापिस पाकिस्तान लाया गया
ईंधन संकट के बीच नेपाल में कीमतों में बढ़ोतरी, हवाई किराए में भारी इजाफे की तैयारी
भारती वायु सेना ने नए उन्नत रडार खरीदने का करार लिया
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर ट्रंप गंभीर हैं
भारत में दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना शुरू होगी
चीन–पाकिस्तान की मध्य पूर्व में शांति के लिए पाँच सूत्रीय पहल
दुनिया में सबसे अधिक भोजन बर्बाद करने वाले देश
ईरान युद्ध पर चीन का शांति आह्वान, कहा पाकिस्तान से बातचीत जारी।
होर्मुज़ जलडमरूमध्य में कम से कम 18 भारत से जुड़े जहाज़ अभी भी फंसे हुए हैं
मध्य पूर्व संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों के जान गई, एक लापता: भारत सकरार
मध्य पूर्व संकट के बीच भारत ने बढ़ाई फर्टलाइज़र आयात रणनीति
यरुशलम में इबादत पर पाबंदियों पर तुर्किए, पाकिस्तान सहित 8 देशों ने की कड़ी निंदा
ग्रह मंत्री ने भारत को माओवादी उग्रवाद से मुक्त होने का दावा किया