उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने राज्य के 206 मदरसों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार के बजाय रविवार को करने का आदेश दिया है। सरकार का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य मदरसों को मुख्यधारा की शिक्षा व्यवस्था के अनुरूप लाना है। मुस्लिम समुदाय में शुक्रवार यानि जुम्मा को सामूहिक नमाज का विशेष महत्व है और इसी कारण कई मदरसों में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रखा जाता रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने व्यापक सर्वेक्षण के बाद 206 मदरसों में से 76 को मान्यता और प्रमाणन प्रदान किया है। बाकी 130 मदरसों के प्रमाणन की प्रक्रिया अभी जारी है। सरकार का कहना है कि शिक्षा विभाग से स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त करने वाले मदरसों को अन्य विद्यालयों के समान नियमों का पालन करना होगा।






















