भारत ने मध्य पुव में लगातार बढ़ती सैन्य झड़पों और हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने सऊदी अरब के हवाई अड्डों सहित नागरिक बुनियादी ढांचे, वाणिज्यिक जहाजों और भारतीय नाविकों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को मध्य पुवकी स्थिति पर सुरक्षा परिषद में आयोजित चर्चा के दौरान भारत का पक्ष रखा।
उन्होंने कहा कि मध्य पुव में संघर्ष का लगातार बढ़ना बेहद चिंताजनक है और इसका क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
हरीश ने कहा, “मध्य पूर्व की सुरक्षा, स्थिरता और शांति में भारत के अत्यंत महत्वपूर्ण हित जुड़े हुए हैं।”
भारत ने विशेष रूप से सऊदी अरब के हवाई अड्डों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे पर बार-बार हो रहे हमलों की निंदा की।
इसके अलावा वाणिज्यिक जहाजों और समुद्री मार्गों पर हमलों को लेकर भी भारत ने चिंता जताई।
भारतीय प्रतिनिधि ने क्षेत्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा को भी महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।
मध्य पुव में जारी संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने से समुद्री परिवहन और जहाजों पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं।
भारत ने कहा कि संघर्ष को और बढ़ने से रोकने के लिए तत्काल तनाव कम करने की आवश्यकता है।
नई दिल्ली ने दोहराया कि क्षेत्रीय विवादों और सैन्य टकराव का समाधान बातचीत तथा कूटनीति के जरिए किया जाना चाहिए।
























