RSS प्रमुख मोहन भागवत ने न्यूयॉर्क में अपने संबोधन के दौरान कहा कि अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रह जाता। भागवत ने कहा, “अगर कोई हिंदू सोचता है कि भारत में कोई मुसलमान नहीं होना चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रहेगा। अगर आप खुद को हिंदू कहते हैं, तो आपको मानना होगा कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि मनुष्यों के बीच कोई भेद नहीं है। भागवत के अनुसार, हिंदू विचार सभी मार्गों और आस्थाओं को एक ही सत्य की ओर जाने वाला मानता है।
सेंकड़ों लोग ने इस दौरे और ईवेंट के विरोध में प्रदर्शन भी किया है। मंगलवार को, न्यूयॉर्क शहर के मेयर ज़ोहरान ममदानी, जो एक मुस्लिम और भारतीय-अमेरिकी हैं, ने RSS की सोच को एक्सक्लूसिऑनरी बताया।
