इज़राइल के नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर इतामार बेन-गवीर ने रविवार को AI से बना एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्हें फिलिस्तीनियों को खाना देने से मना करते हुए और उन्हें कन्वेयर बेल्ट के ज़रिए एक कंसंट्रेशन कैंप में जबरन भेजते हुए दिखाया गया था।
इस वीडियो में खुलेआम फिलिस्तीनियों के नरसंहार की बात कही गई थी। ऑनलाइन विरोध के बाद सोमवार तक बेन-गवीर के सोशल मीडिया अकाउंट्स से इसे हटा दिया गया।
यह वीडियो तब पोस्ट किया गया था जब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बेन-गवीर से अपील की थी कि वे दूसरे दक्षिणपंथी सहयोगियों के साथ मिलकर 27 अक्टूबर को होने वाले चुनावों के बाद नेतन्याहू के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में शामिल हों।
