तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद अमेरिका के खिलाफ बढ़ती जनभावना के बीच कुछ लोगों ने एक ऑटो रिक्शा पर लगा ट्रंप और अमेरिकी पोस्टर हटा दिया। उन्होंने ऑटो चालकों से अपने वाहनों पर अमेरिका से जुड़े पोस्टर, झंडे या अन्य प्रतीक नहीं लगाने की अपील भी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में लोग ऑटो रिक्शा से ट्रंप की तस्वीर हटाते हुए और चालक को अमेरिकी प्रतीकों का प्रदर्शन नहीं करने की सलाह देते दिखाई दे रहे हैं। यह विरोध अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की कथित मौत के बाद सामने आया।
