उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हिंदू रक्षा दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर दारुल उलूम देवबंद के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन से जुड़े ललित शर्मा ने कथित तौर पर विश्व प्रसिद्ध इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद को धमकी देते हुए कहा, “हम अभी हाथ जोड़ रहे हैं और संविधान का पालन कर रहे हैं, लेकिन अगर हम पलटे, तो शिवरात्रि का जल दारुल उलूम देवबंद पर चढ़ाया जाएगा।”
दारुल उलूम देवबंद भारत के सबसे पुराने और प्रभावशाली इस्लामी शिक्षण संस्थानों में से एक है। इसकी स्थापना 1866 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद कस्बे में मौलाना मुहम्मद कासिम नानौतवी और मौलाना रशीद अहमद गंगोही जैसे उलेमा ने की थी।
