न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर RSS प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों से एक हिंदुत्व समर्थक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर बदसलूकी करने का मामला सामने आया है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जब भागवत अंदर संबोधन दे रहे थे, उसी दौरान बाहर मौजूद एक व्यक्ति ने मुस्लिम प्रदर्शनकारियों से कहा, “तुम मुस्लिम हो। पाकिस्तान या बांग्लादेश चले जाओ। भारत हिंदुओं के लिए है।” व्यक्ति ने विरोध कर रहे लोगों को धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया और भारत को केवल हिंदुओं का देश बताने वाली बात कही।
