नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में एक महिला द्वारा सुरक्षा गार्डों को कथित तौर पर जातिसूचक और अपमानजनक गालियां देने का विडिओ सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में महिला सुरक्षा गार्डों से बहस करती दिख रही है। इस दौरान उसने गार्डों को उनकी आर्थिक स्थिति और जाति को लेकर अपमानित किया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। महिला कहती सुनाई देती है कि वह उनसे “जूता साफ” करवाएगी और उन्हें “गरीबों की औलाद” जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित करती है। आरोप है कि उसने जातिसूचक गाली भी दी और भाजपा का नाम लेकर धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया।


अधिक वीडियो
नोएडा सिक्युरिटी गार्डों को जतीवादी गालियां देती महिला का वीडियो वायरल
आरोप है कि उसने जातिसूचक गाली भी दी और भाजपा का नाम लेकर धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया।
अधिक वीडियो