ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2026 में भारत 122 देशों में 100वें स्थान पर रहा है। रिपोर्ट में भारत में कुपोषण, बच्चों में ठिगनेपन और उम्र के अनुपात में कम वजन की समस्या को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भारत की कुल आबादी का 9.8 प्रतिशत हिस्सा अल्पपोषण का शिकार है। वहीं पांच वर्ष से कम उम्र के 29.3 प्रतिशत बच्चे ठिगनेपन और 19 प्रतिशत बच्चे लंबाई के अनुपात में कम वजन की समस्या से प्रभावित हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि देश के 29.3 प्रतिशत बच्चे स्टंटिंग यानी उम्र के अनुपात में कम लंबाई की समस्या से प्रभावित हैं। दक्षिण एशिया का औसत स्कोर 23.5 दर्ज किया गया है, जबकि वैश्विक औसत 18.1 है। GHI में अधिक स्कोर भूख की अधिक गंभीर स्थिति को दर्शाता है।






















