दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
बैसाखी उत्सव के लिए पाकिस्तान ने 2,800 भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया
मुख्य समारोह 14 अप्रैल को पंजाब प्रांत के हसन अब्दाल स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब में आयोजित किया जाएगा, जो सिख समुदाय के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है।
बैसाखी उत्सव के लिए पाकिस्तान ने 2,800 भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया
भारतीय सिख तीर्थयात्री वाघा सीमा चौकी से पाकिस्तान में प्रवेश करते हैं। / AP
8 अप्रैल 2026

इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने मंगलवार को जानकारी दी कि बैसाखी उत्सव में भाग लेने के लिए भारत के 2,800 सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया गया है।

बैसाखी, जिसे वैशाखी भी कहा जाता है, वैशाख महीने के पहले दिन मनाया जाने वाला प्रमुख सिख पर्व है और यह फसल कटाई के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है।

इस वर्ष उत्सव 10 से 19 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसमें दुनिया भर से 26,000 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। भारत से आने वाले श्रद्धालु 10 अप्रैल को वाघा सीमा के रास्ते लाहौर पहुंचेंगे।

मुख्य समारोह 14 अप्रैल को पंजाब प्रांत के हसन अब्दाल स्थित गुरुद्वारा पंजा साहिब में आयोजित किया जाएगा, जो सिख समुदाय के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है।

पाकिस्तान में सिख धर्म से जुड़े कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल मौजूद हैं। इनमें नारोवाल जिले में स्थित गुरुद्वारा करतारपुर साहिब भी शामिल है, जहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष बिताए थे।

यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच सीमा और समुद्री विवाद लंबे समय से जारी हैं और पिछले वर्ष मई में दोनों देशों के बीच चार दिन तक संघर्ष भी हुआ था।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने 2019 में भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा हटाए जाने के बाद राजनयिक संबंधों को कम कर दिया था और द्विपक्षीय व्यापार भी निलंबित कर दिया था।

स्रोत:AA
खोजें
5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री में तेजी, सरकार ने संयम बरतने का आग्रह किया
मध्य पूर्व संकट के बीच भारत ने सात साल बाद ईरान से तेल आयात फिर शुरू किया
सीमा पर हालात पर रक्षा मंत्री का बयान, कहा किसी भी कार्रवाई पर “निर्णायक प्रतिक्रिया”
भारत के हथियार निर्यात में 2025 में वृद्धि हुई, जिसमें आर्मेनिया बड़ा खरीदार रहा।
भारत ने इंडोनेशियाई UN सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा की और संयम बरतने की अपील की।
रूस के उप प्रधानमंत्री के नई दिल्ली दौरे के दौरान रूस और भारत ने रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की।
भारत, होर्मुज संकट के समाधान पर चर्चा करने के लिए ब्रिटेन के नेतृत्व वाली बैठक में शामिल हुआ
भारत को इज़राइल से नेगेव-7 मशीनगनों की पहली शिप्मन्ट मिली
मध्य पूर्व संकट के बीच भारत सरकार ने पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट घोषित की
पाकिस्तान का कहना है कि चीन की मध्यस्थता में पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता जारी है
नौसेना प्रमुख का दावा: पाकिस्तान पर समुद्र से कार्रवाई के करीब थी भारतीय नौसेना
मध्य पूर्व तनाव के बीच चीन-पाकिस्तान का ‘सी गार्जियन-IV’ नौसैनिक अभ्यास संपन्न
खाड़ी में तनाव के बीच पाकिस्तान के बंदरगाह बने वैकल्पिक ट्रांजिट हब
मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत में जेट ईंधन और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी
ईरान में मिसाइल हमले में जान गवाने वाले पाकिस्तानी नागरिक का शव वापिस पाकिस्तान लाया गया