'इज़रायल-ईरान संघर्ष'
2 मिनट पढ़ने के लिए
मध्य पूर्व संकट के बीच भारत सरकार ने पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट घोषित की
इस छूट के तहत 40 से अधिक पेट्रोकेमिकल उत्पादों और पॉलिमर को शामिल किया गया है, जिन पर अब शून्य सीमा शुल्क लागू होगा।
मध्य पूर्व संकट के बीच भारत सरकार ने पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर सीमा शुल्क में छूट घोषित की
FILE PHOTO: चित्र में तेल पंप का लघु मॉडल और ओपेक का लोगो दिखाया गया है। / Reuters

भारत सरकार ने कई अहम पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर पूर्ण सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) छूट देने की घोषणा की है। यह राहत 2 अप्रैल से 30 जून 2026 तक लागू रहेगी।

वित्त मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह निर्णय कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत लिया गया है, जिसका उद्देश्य जरूरी औद्योगिक कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करना, लागत दबाव को कम करना और घरेलू आपूर्ति श्रृंखलाओं को स्थिर बनाए रखना है।

इस छूट के तहत 40 से अधिक पेट्रोकेमिकल उत्पादों और पॉलिमर को शामिल किया गया है, जिन पर अब शून्य सीमा शुल्क लागू होगा।

इनमें टोल्यून, स्टाइरीन, मेथनॉल, वीसीएम, फिनोल, एसिटिक एसिड, पीटीए, एमईजी जैसे फीडस्टॉक और केमिकल शामिल हैं।

इसके अलावा पॉलीएथिलीन (PE), पॉलीप्रोपिलीन (PP), पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC), पॉलीस्टाइरीन (PS) जैसे पॉलिमर और एबीएस, एसएएन, पॉलीकार्बोनेट, पीओएम जैसे इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स को भी राहत दी गई है।

साथ ही, फाइनेंस एक्ट 2021 के तहत लगने वाले एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस से भी छूट दी गई है।

सरकार के इस फैसले से प्लास्टिक और पैकेजिंग, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स, केमिकल, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स और अन्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को राहत मिलने की उम्मीद है।

इन उद्योगों में कच्चे माल की लागत कम होने से तैयार उत्पादों की कीमतों पर भी दबाव कम पड़ सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को अप्रत्यक्ष फायदा मिल सकता है।

स्रोत:Others
खोजें
दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
अमेरिकी कर्जदारों के लिए योजना: इजरायली अखबार में कर्जमाफी और ईरान पर आक्रमण का प्रस्ताव
पाकिस्तान-किर्गिस्तान ने दो साल में व्यापार 200 मिलियन डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा
जयशंकर की पहली अलग यूक्रेन यात्रा, जेलेंस्की से मुलाकात में युद्ध खत्म करने पर चर्चा
अफगानिस्तान सीमा से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 15 उग्रवादी मारे गए: पाकिस्तानी सेना का दावा
केन्या के राष्ट्रपति ने टाटा केमिकल्स को देश छोड़ने का आदेश दिया, निवेश न करने का आरोप
ISRO ने EOS-05 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया, GSLV-F17 मिशन सफल
IAF ने स्वदेशी लॉन्ग-रेंज ग्लाइड बम ‘खगांतक-243’ का सफल परीक्षण किया
मोदी-पेज़ेश्कियान मुलाकात पर रुबियो बोले भारत और ईरान व्यापार समझौते पर बात नहीं कर रहे
प्रवासी भारतीयों से भारत में तीन महीने से कम समय में 127 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा प्रवाह: RBI
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान ने कहा बातचीत और कूटनीति की कोशिश जारी रहेगी
समुद्र स्तर बढ़ने से कोलकाता और मुंबई में लाखों लोगों के घरों पर खतरा: UN रिपोर्ट
PM मोदी ने देश से विदेश यात्रा, विदेशी शादी और गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचने को कहा
रूसी सेना में भर्ती 227 भारतीयों में से 51 की मौत, 139 डिस्चार्ज: विदेश सचिव विक्रम मिस्री
बलूचिस्तान में अलग-अलग अभियानों में 21 मिलिटेन्ट ढेर, 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत