असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लखीमपुर ज़िले में एक मुस्लिम परिवार का घर बुलडोजर से गिराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर साथ ही एक आपत्तिजनक टिप्पणी करी है। रविवार रात साझा वीडियो में एक व्यक्ति अपने घर को टूटते हुए देख रहा है, जबकि वीडियो के साथ जश्न मनाने वाला संगीत बज रहा है। मुख्यमंत्री ने इस कार्रवाई को दिवाली से पहले 'घर की सफाई' बताया।
कांग्रेस सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद ने भी मुख्यमंत्री की पोस्ट पर नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम व्यक्ति असहाय होकर अपने घर को बुलडोजर से गिरते देख रहा है, जबकि राज्य के मुख्यमंत्री इसे दिवाली से पहले के उत्सव के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। जावेद ने कहा कि सत्ता और पद स्थायी नहीं होते, लेकिन निर्दोष लोगों को पहुंचाई गई पीड़ा के निशान कई पीढ़ियों तक बने रह सकते हैं।
सूचित




















