प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का धन्यवाद किया। मोदी ने उम्मीद जताई कि भारत और इजराइल के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध और गहरे होंगे।
नेतन्याहू ने अपने संदेश में भारत और “मेरे प्रिय मित्र” प्रधानमंत्री मोदी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत और इजराइल ने एक वर्ष के अंतर से स्वतंत्रता प्राप्त की थी और दोनों प्राचीन सभ्यताएं भविष्य को साथ मिलकर बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
इजराइली प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारा नवाचार और हमारी मित्रता असीमित है। सबसे अच्छा समय अभी आना बाकी है।”
नेतन्याहू के संदेश पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत इजराइल के साथ अपनी मित्रता को गहराई से महत्व देता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए भारत प्रतिबद्ध है।
मोदी ने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि भारत-इजराइल विशेष रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी, नए अवसर खोलेगी और दोनों देशों के बीच लोगों से लोगों के संबंधों को और गहरा करेगी।
इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।ढ़ाने के लिए काम करने को तैयार है।
















