नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई की किताब पढ़ रहे नागरिक समाज समूह के सदस्यों पर हमले के मामले में बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने अहमदाबाद के वस्त्रापुर स्थित AUDA गार्डन में सार्वजनिक पुस्तक-पाठ सत्र के दौरान नागरिक समाज के सदस्यों और राजनीतिक हस्तियों पर कथित हमले को लेकर दो नामजद व्यक्तियों और 18 अज्ञात लोगों की भीड़ के खिलाफ FIR दर्ज की है।
घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे हुई, जब करीब 20 लोग गार्डन में इकट्ठा होकर मलाला यूसुफजई, एन फ्रैंक, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और होलोकॉस्ट सर्वाइवर ऐन फ्रैंक जैसे लेखकों और व्यक्तियों की किताबें पढ़ रहे थे। यह पुस्तक-पाठ सत्र सोशल मीडिया के जरिए आयोजित किया गया था। हाल ही में एक स्थानीय स्कूल ने दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद यूसुफजई की किताब वापस ले ली थी, जिसके विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।






















