भारतीय वायुसेना के एक पूर्व सैनिक केपी सिंह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। केपी सिंह ने कहा कि उन्होंने भारतीय वायुसेना में 20 साल सेवा की है और उनके पिता भी सशस्त्र बलों में रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके पिता ने तीन युद्धों में हिस्सा लिया था। इसके बावजूद, एसआईआर प्रक्रिया में उनसे अपने पिता के भारतीय होने का प्रमाण देने को कहा गया। केपी सिंह ने कहा, “मैंने भारतीय वायुसेना में 20 साल सेवा की है। मेरे पिता ने भी सेना में सेवा की, तीन युद्ध लड़े और मुझसे कहा गया कि मैं साबित करूं कि मेरे पिता भारतीय थे, ताकि मैं एसआईआर में योग्य हो सकूं।”


अधिक वीडियो
वायुसेना के पूर्व सैनिक को SIR में पिता की भारतीयता साबित करने को कहा गया
न्होंने दावा किया कि उनके पिता ने तीन युद्धों में हिस्सा लिया था। इसके बावजूद, एसआईआर प्रक्रिया में उनसे अपने पिता के भारतीय होने का प्रमाण देने को कहा गया।
अधिक वीडियो