अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली के इंडिया गेट पर रातभर चले विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने अंकिता के माता-पिता समेत कई विपक्षी नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। अंकिता भंडारी उत्तराखंड के पौड़ी की रहने वाली एक रिसेप्शनिस्ट थीं। ऋषिकेश में गंगा-भोगपुर स्थित वनंत्रा रिज़ॉर्ट में उनकी हत्या कर दी गई थी। यह रिज़ॉर्ट पुलकित आर्य का था, जो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद आर्य के बेटे हैं। मामले की CBI जांच के दौरान दुष्यंत गौतम का नाम भी सामने आया था। 12 अक्टूबर को, उन्हें सिक्किम का 21वां राज्यपाल नियुक्त किया गया, जिसके खिलाफ अंकिता भंडारी के माता पिता प्रदर्शन कर रहे थे।


अधिक वीडियो
अंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत में
12 अक्टूबर को, उन्हें सिक्किम का 21वां राज्यपाल नियुक्त किया गया, जिसके खिलाफ अंकिता भंडारी के माता पिता प्रदर्शन कर रहे थे।
अधिक वीडियो