रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के उन्नत स्टेल्थ फ्रिगेट आईएनएस तारागिरी को औपचारिक रूप से कमीशन किया। यह युद्धपोत नौसेना के प्रोजेक्ट 17ए के तहत विकसित एक अत्याधुनिक स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट है।
यह नया युद्धपोत मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है और इसे आधुनिक तकनीक व स्टेलथ क्षमताओं से लैस किया गया है। कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
