भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने आज जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच बेहद करीबी सैन्य संबंध हैं और पाकिस्तान के लगभग 80 प्रतिशत सैन्य उपकरण चीन मूल के हैं।
उन्होंने बयान में कहा की, “भले हम एक ही सरहद पर तीन विरोधियों तुर्किए, चीन और पाकिस्तान का सामना कर रहे हैं, लेकिन आखिरकार हमें उसी टीम के खिलाफ खेलना होता है जो मैदान में उतरती है।”
उन्होंने आगे कहा, “भारत और उसकी सेनाएं इन चुनौतियों का सामना करने के रास्ते पर हैं। एक साल बाद आज हम आपके सामने इसलिए बैठे हैं ताकि यह भरोसा दिला सकें कि हमने पिछले साल से जो सीखा, उसे अच्छी तरह अपनाया है और हम आगे बढ़ रहे हैं।”
