राजनीतिक वैज्ञानिक और कार्यकर्ता नॉर्मन फिंकेलस्टीन ने गाजा में बच्चों की मौतों को लेकर इजरायल पर तीखा हमला किया है। फिंकेलस्टीन ने कहा, “इजरायल बच्चों की हत्या करने वाला देश बन गया है। वे बच्चों को खेल की तरह मारते हैं। स्नाइपर्स द्वारा बच्चों को मारने और ड्रोन द्वारा बच्चों को निशाना बनाए जाने के पर्याप्त दस्तावेज मौजूद हैं।” न्यूयॉर्क में यहूदी माता-पिता के घर जन्मे नॉर्मन गैरी फिंकलस्टीन एक अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक और एक्टिविस्ट हैं। उनके शोध के मुख्य विषय होलोकॉस्ट की राजनीति और इज़राइल-फ़िलिस्तीन संघर्ष हैं।
सूचित




















