'इज़रायल-ईरान संघर्ष'
2 मिनट पढ़ने के लिए
होरमुज़ संकट में मोदी और कुवैत नेतृत्व ने सुरक्षित नौवहन को ‘शीर्ष प्राथमिकता’ बताया
इससे एक दिन पहले मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बातचीत की थी, जिसमें होरमुज़ के जरिए सुरक्षित आवाजाही के महत्व पर समान रुख सामने आया था।
होरमुज़ संकट में मोदी और कुवैत नेतृत्व ने सुरक्षित नौवहन को ‘शीर्ष प्राथमिकता’ बताया
FILE PHOTO: चित्र में होर्मुज जलडमरूमध्य और ईरान को दर्शाने वाला नक्शा दिखाया गया है। / Reuters
19 मार्च 2026

भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस सबा अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबा के साथ बातचीत के बाद कहा कि होरमुज़ जल्दरूमध्य में नौवहन सुरक्षा करना सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत है।

मोदी ने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ हमलों की निंदा दोहराते हुए कहा कि समुद्री मार्गों की सुरक्षा वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई चर्चा में पश्चिम एशिया की तेजी से बदलती स्थिति पर चिंता जताई गई। बातचीत के बाद मोदी ने X पर कहा कि दोनों पक्षों ने हालिया घटनाक्रम पर अपने विचार साझा किए और क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर दिया।

इससे एक दिन पहले मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बातचीत की थी, जिसमें होरमुज़ के जरिए सुरक्षित आवाजाही के महत्व पर समान रुख सामने आया था।

मध्य पूर्व में अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है। इस संघर्ष में अब तक 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

जवाबी कार्रवाई में ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों के जरिए इज़राइल, जॉर्डन, इराक और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक प्रमुख समुद्री मार्ग है, जहां से पहले प्रतिदिन लगभग 2 करोड़ तेल की खपत होती थी।

स्रोत:AA
खोजें
सिंधु जल संधि: पाकिस्तान ने कहा भारत संधि की पूर्ण बहाली तत्काल करे, एकतरफा निलंबन अस्वीकार्य।
तुर्किए के राष्ट्रपति ने मध्य पूर्व में तनाव के बीच ईद अल-फित्र के दौरान एकता की अपील की
होरमुज़ तनाव के बीच भारत ने ईंधन जहाजों की सुरक्षा के लिए बढ़ाई नौसैनिक तैनाती
दिल्ली में ‘ग्रैंड फार्मर्स असेंबली’: MSP पर कानून की मांग तेज, आंदोलन तेज़ करने की चेतावनी
कतर के एलएनजी संयंत्र पर हमले की भारत ने निंदा की, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर जताई चिंता
भारत में ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी, केरल में शुक्रवार को जश्न
एक दिन में आग लगने की कई त्रासदियां, 17 लोगों की जान चली गई।
ईरान संकट के बीच 1,000 भारतीय छात्रों की वापसी की तैयारी, संसद समिति में सुरक्षा पर चर्चा
अमेरिकी वशविक थ्रेट अससेस्मेंट रिपोर्ट: ट्रंप के हस्तक्षेप से भारत–पाक आटोमी तनाव में कमी
होरमुज़ संकट के बीच भारत की ईंधन निर्यात पर घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता
रियाद बैठक में अरब और इस्लामी देशों की ईरान से हमलों को रोकने की अपील, क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर।
होरमुज़ संकट में मोदी और कुवैत नेतृत्व ने सुरक्षित नौवहन को ‘शीर्ष प्राथमिकता’ बताया
18 मार्च – चनक्कले विजय
भारत–पाकिस्तान ‘जल तनाव’ के बीच, एक नया बांध चिंता का केंद्र बन सकता है
मध्य पूर्व संकट के बीच भारत को 90 दिन का तेल भंडार बढ़ाने की चेतावनी, संसदीय समिति की रिपोर्ट