'इज़रायल-ईरान संघर्ष'
1 मिनट पढ़ने के लिए
होरमुज़ तनाव के बीच भारत ने ईंधन जहाजों की सुरक्षा के लिए बढ़ाई नौसैनिक तैनाती
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, भारत के 22 जहाज अभी भी वर्तमान संकट के चलते होरमुज़ जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए हैं।
होरमुज़ तनाव के बीच भारत ने ईंधन जहाजों की सुरक्षा के लिए बढ़ाई नौसैनिक तैनाती
भारतीय नौसेना के जवान आईएनएस माहे के पास खड़े हुए / Reuters
20 मार्च 2026

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच भारत ने अपने ईंधन जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए गुल्फ ऑफ ओमान में अतिरिक्त युद्धपोत तैनात करने का फैसला किया है।

सूत्रों के अनुसार, इस कदम के बाद क्षेत्र में भारतीय नौसेना के जहाजों की संख्या बढ़कर छह से सात तक पहुंच सकती है।

हाल ही में भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत ने संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा बंदरगाह से रवाना हुए एक भारतीय तेल टैंकर को सुरक्षित रूप से भारत के पश्चिमी तट तक पहुंचाया।

भारतीय नौसेना की ओर से यह ऑपरेशन संकल्प चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 2019 में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई थी। इस अतिरिक्त तैनाती से जलडमरूमध्य के पूर्व में स्थित व्यापक क्षेत्र में भारतीय युद्धपोतों की संख्या छह से सात हो जाएगी।

इस अभियान का उद्देश्य भारतीय ध्वज वालों को सुरक्षा प्रदान करना और समुद्री जहाज़ों पर विश्वास बनाए रखना है।

पिछले सप्ताह दो भारतीय एलपीजी टैंकर, शिवालिक और नंदा देवी भी सुरक्षित रूप से भारतीय बंदरगाहों तक पहुंचे, जिनमें हजारों टन गैस लदी हुई थी।

भारतीय नौसेना लंबे समय से अदन की खाड़ी में भी पायरेसी विरोधी अभियान चला रही है, ताकि समुद्री व्यापार सुरक्षित रहे।

स्रोत:Other
खोजें
श्रीनगर की जामा मस्जिद में इस साल भी ईद की नमाज़ पर रोक, मीरवाइज उमर फारूक ने जताई नाराज़गी
सिंधु जल संधि: पाकिस्तान ने कहा भारत संधि की पूर्ण बहाली तत्काल करे, एकतरफा निलंबन अस्वीकार्य।
तुर्किए के राष्ट्रपति ने मध्य पूर्व में तनाव के बीच ईद अल-फित्र के दौरान एकता की अपील की
होरमुज़ तनाव के बीच भारत ने ईंधन जहाजों की सुरक्षा के लिए बढ़ाई नौसैनिक तैनाती
दिल्ली में ‘ग्रैंड फार्मर्स असेंबली’: MSP पर कानून की मांग तेज, आंदोलन तेज़ करने की चेतावनी
कतर के एलएनजी संयंत्र पर हमले की भारत ने निंदा की, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर जताई चिंता
भारत में ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी, केरल में शुक्रवार को जश्न
एक दिन में आग लगने की कई त्रासदियां, 17 लोगों की जान चली गई।
ईरान संकट के बीच 1,000 भारतीय छात्रों की वापसी की तैयारी, संसद समिति में सुरक्षा पर चर्चा
अमेरिकी वशविक थ्रेट अससेस्मेंट रिपोर्ट: ट्रंप के हस्तक्षेप से भारत–पाक आटोमी तनाव में कमी
होरमुज़ संकट के बीच भारत की ईंधन निर्यात पर घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता
रियाद बैठक में अरब और इस्लामी देशों की ईरान से हमलों को रोकने की अपील, क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर।
होरमुज़ संकट में मोदी और कुवैत नेतृत्व ने सुरक्षित नौवहन को ‘शीर्ष प्राथमिकता’ बताया
18 मार्च – चनक्कले विजय
भारत–पाकिस्तान ‘जल तनाव’ के बीच, एक नया बांध चिंता का केंद्र बन सकता है