कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर छात्र प्रदर्शनकारियों और जेन-जी को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी और शाह “भारत का अतीत” हैं और उन्हें देश के भविष्य के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहना चाहिए।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को X पर लिखा, “पीएम मोदी और अमित शाहआप जेन-जी को धमकाकर चुप नहीं करा सकते। पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं। अब आप उन पर एफआईआर दर्ज कर रहे हैं और उनके अकाउंट हटवा रहे हैं।”
राहुल ने आरोप लगाया कि छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और उनके सोशल मीडिया अकाउंट हटवाने के पीछे मोदी और शाह हैं।
उन्होंने कहा, “आप भारत का अतीत हैं। सावधान रहें कि आप भारत के भविष्य के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।”
सरकार का कहना है कि पेपर लीक रोकने और परीक्षाओं की विश्वसनीयता बहाल करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
वहीं विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि सरकार आंदोलन में शामिल छात्रों को डराने और दंडित करने की कोशिश कर रही है।






















