दुनिया
1 मिनट पढ़ने के लिए
अमेरिकी राजदूत गोर ने प्रमुख रक्षा अधिकारी एल्ब्रिज कोल्बी की भारत यात्रा की घोषणा की।
यह यात्रा फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जारी संयुक्त बयान में तय लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगी।
अमेरिकी राजदूत गोर ने प्रमुख रक्षा अधिकारी एल्ब्रिज कोल्बी की भारत यात्रा की घोषणा की।
यह कोल्बी की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। / Reuters
24 मार्च 2026

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जिओ गोर ने घोषणा की है कि अमेरिकी रक्षा नीति के वरिष्ठ अधिकारी एलबरीज कॉलबी जल्द ही भारत दौरे पर आ रहे हैं।

राजदूत गोर ने X पर कहा कि वह कोल्बी के भारत आगमन का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। यह कोल्बी की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।

इस दौरे के दौरान कोल्बी नई दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, जहां भारत–अमेरिका रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी।

यह यात्रा फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जारी संयुक्त बयान में तय लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगी।

साथ ही, “यूएस–इंडिया मेजर डिफेंस पार्टनरशिप” ढांचे के तहत सहयोग को लागू करने पर भी जोर रहेगा।

यह दौरा अक्टूबर में हुए उस समझौते के बाद हो रहा है, जिसमें भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने 10 साल के रक्षा सहयोग ढांचे पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते का उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को मजबूत करना है।

स्रोत:Other
खोजें
श्रीनगर की जामा मस्जिद में इस साल भी ईद की नमाज़ पर रोक, मीरवाइज उमर फारूक ने जताई नाराज़गी
सिंधु जल संधि: पाकिस्तान ने कहा भारत संधि की पूर्ण बहाली तत्काल करे, एकतरफा निलंबन अस्वीकार्य।
तुर्किए के राष्ट्रपति ने मध्य पूर्व में तनाव के बीच ईद अल-फित्र के दौरान एकता की अपील की
होरमुज़ तनाव के बीच भारत ने ईंधन जहाजों की सुरक्षा के लिए बढ़ाई नौसैनिक तैनाती
दिल्ली में ‘ग्रैंड फार्मर्स असेंबली’: MSP पर कानून की मांग तेज, आंदोलन तेज़ करने की चेतावनी
कतर के एलएनजी संयंत्र पर हमले की भारत ने निंदा की, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर जताई चिंता
भारत में ईद-उल-फितर शनिवार को मनाई जाएगी, केरल में शुक्रवार को जश्न
एक दिन में आग लगने की कई त्रासदियां, 17 लोगों की जान चली गई।
ईरान संकट के बीच 1,000 भारतीय छात्रों की वापसी की तैयारी, संसद समिति में सुरक्षा पर चर्चा
अमेरिकी वशविक थ्रेट अससेस्मेंट रिपोर्ट: ट्रंप के हस्तक्षेप से भारत–पाक आटोमी तनाव में कमी
होरमुज़ संकट के बीच भारत की ईंधन निर्यात पर घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता
रियाद बैठक में अरब और इस्लामी देशों की ईरान से हमलों को रोकने की अपील, क्षेत्रीय स्थिरता पर जोर।
होरमुज़ संकट में मोदी और कुवैत नेतृत्व ने सुरक्षित नौवहन को ‘शीर्ष प्राथमिकता’ बताया
18 मार्च – चनक्कले विजय
भारत–पाकिस्तान ‘जल तनाव’ के बीच, एक नया बांध चिंता का केंद्र बन सकता है