दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
दिल्ली में CJP मार्च के दौरान पैलेट गन और शॉक बैटन इस्तेमाल के आरोप
20 जुलाई को संसद की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच कई जगहों पर झड़पें हुई थीं।
दिल्ली में CJP मार्च के दौरान पैलेट गन और शॉक बैटन इस्तेमाल के आरोप
विरोध प्रदर्शन के दौरान, एक पुलिसकर्मी ने CJP के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

दिल्ली में CJP के आह्वान पर संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए प्रदर्शनकारियों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पैलेट गन और शॉक बैटन का इस्तेमाल किया गया, हालांकि पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है।

द हिन्दू के एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार, 20 जुलाई को हुए मार्च के दौरान घायल हुए करीब 80 प्रदर्शनकारियों में से कम से कम एक व्यक्ति को पैलेट गन से चोट आई है। यह जानकारी लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के एक स्रोत के हवाले से सामने आई, जहां घायल प्रदर्शनकारी का इलाज चल रहा है।

घायल प्रदर्शनकारी की पहचान 25 वर्षीय शेख इरशाद मंसूरी के रूप में हुई है। उनके एक दोस्त ने बताया कि मंसूरी को कनॉट प्लेस के पालिका बाजार के पास RAF की वर्दी पहने एक जवान ने कथित तौर पर निशाना बनाया।

द हिन्दू के मुताबिक, यह दिल्ली में सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पैलेट गन इस्तेमाल का पहला ज्ञात मामला बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार करते हुए कहा है कि लोगों को “तथ्यों की पुष्टि” करनी चाहिए।

CJP के नेतृत्व में हुए इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए थे। प्रदर्शनकारी परीक्षा पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही की मांग कर रहे थे।

20 जुलाई को संसद की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच कई जगहों पर झड़पें हुई थीं। रिपोर्टों के अनुसार, भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था।

स्रोत:Other
खोजें
रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगा सकता है अमेरिका
अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद मध्य पूर्व में 16 भारतीय मारे गए या लापता
तुर्किए, FETO के विफल कूटप्रयास की 10वीं वर्षगांठ मना रहा है
भारत-नेपाल सीमा पर बिना वैध दस्तावेज नेपाल जाने की कोशिश में अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
नाजिया इलाही खान की इस्लाम विरोधी टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
होर्मुज में दो तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला, एक भारतीय नाविक की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सड़क किनारे विस्फोट, दो पुलिसकर्मियों की मौत
बिहार में आमिर खान के खिलाफ VHP-बजरंग दल का प्रदर्शन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ईरानी समकक्ष से की बात, अमेरिका-ईरान तनाव कम करने की अपील
ओमान तट के पास मालवाहक जहाज पर हमले में 10 भारतीय बचाए गए, एक लापता
एमिने एर्दोगान ने बच्चों, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा पर चर्चा के लिए नाटो नेताओं के पति-पत्नियों की मेजबानी की
चुनौतियों के बीच नेतन्याहू एक कठिन चुनाव में भाग लेने जा रहे हैं
लॉरेंस बिश्नोई ने ‘S K’ की हत्या की मंशा जताई थी: अमेरिकी न्याय विभाग
केरल भूस्खलन में मरने वालों की संख्या छह हुई
DRDO ने पिनाका लंबी दूरी की गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण किया