उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टंकी में उतरे पांच छात्र कथित तौर पर जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए, जिनमें से चार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरुकुल के छात्रों से बदबूदार पानी की टंकी साफ करने को कहा गया था। सबसे पहले एक छात्र टंकी के अंदर उतरा, लेकिन वह बाहर नहीं आया। उसे बचाने के लिए चार अन्य छात्र भी टंकी में उतर गए। टंकी के भीतर फंसी कथित जहरीली गैस के कारण सभी पांचों छात्र बेहोश होकर गिर पड़े।


अधिक वीडियो
मथुरा में पानी की टंकी साफ करने उतरे चार की मौत
टंकी के भीतर फंसी कथित जहरीली गैस के कारण सभी पांचों छात्र बेहोश होकर गिर पड़े।
अधिक वीडियो