नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाते रहकर कश्मीरियों को बचाया है। शनिवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिल्ली से न्याय मिलने की उम्मीद कम है। उन्होंने कहा, “आपको दिल्ली से क्या उम्मीद है? क्या आप उनसे यह उम्मीद करेंगे कि वे आपके साथ न्याय करेंगे?”
अपने भाषण में भाजपा शासित राज्यों में मुसलमानों के साथ कथित भेदभाव और उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, “क्या आप नहीं देख रहे कि उनकी मस्जिदें कैसे गिराई जा रही हैं? उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं! उनकी दुकानें तोड़ी जा रही हैं! क्या आप यह सब नहीं देख रहे?”























