दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग मजबूत करने के लिए जनरल द्विवेदी अमेरिका दौरे पर
इससे पहले इसी महीने भारत और अमेरिका ने अपने वायुसेना प्रमुखों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता के दौरान रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई थी।
भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग मजबूत करने के लिए जनरल द्विवेदी अमेरिका दौरे पर
जनरल उपेंद्र द्विवेदी को हवाई के फोर्ट शाफ्टर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। / Ministry of Defence, India

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने अमेरिका के हवाई स्थित सैन्य अड्डे पर वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक कर भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।

अमेरिकी सेना के पैसिफिक कमांड के कमांडिंग जनरल जनरल रोनाल्ड पी क्लार्क के साथ हुई इस बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और साझा रणनीतिक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

हवाई पहुंचने पर जनरल द्विवेदी को फोर्ट शाफ़्टर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उन्होंने ओहू द्वीप का हवाई दौरा भी किया और वहां के प्रशिक्षण ढांचे तथा बहु-क्षेत्रीय (मल्टी-डोमेन) सैन्य तैयारियों का जायजा लिया।

भारतीय सेना के अतिरिक्त जनसंपर्क महानिदेशालय (ADGPI) के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को नई दिशा देना और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करना है।

इससे पहले इसी महीने भारत और अमेरिका ने अपने वायुसेना प्रमुखों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता के दौरान रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई थी।

अमेरिकी वायुसेना प्रमुख ने 8 अप्रैल को भारतीय वायुसेना प्रमुख की मेजबानी की। इस दौरान वॉशिंगटन स्थित पेंटागोन में हुई बैठकों में इंटरऑपरेबिलिटी, प्रशिक्षण और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सामरिक संतुलन जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

अमेरिकी अधिकारियों ने भारत के साथ रक्षा साझेदारी को “मुक्त, खुला और स्थिर इंडो-पैसिफिक” सुनिश्चित करने के लिए अहम बताया।

बैठकों में भारत द्वारा MQ-9B सकी गार्डीअन ड्रोन की खरीद और उसके प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा हुई। साथ ही रक्षा औद्योगिक सहयोग और आधुनिकीकरण के क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

स्रोत:Other
खोजें
अमेरिका–ईरान होरमुज़ जलडमरूमध्य, युद्धविराम और वार्ता
भारत–ब्रिटेन रक्षा सहयोग पर बातचीत के लिए लंदन पहुंचे जनरल अनिल चौहान
भारत कोरिया द्विपक्षीय व्यापार 2030 तक बढ़ाकर 50 अरब डॉलर करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
UN विशेषज्ञ फ्रांसेस्का अल्बनीज़ का कहना है की भारत अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का उल्लंघन कर रहा है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 से 23 अप्रैल तक जर्मनी दौरे पर
अजीत डोवल ने सऊदी अरब यात्रा पर ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा की
इजरायली सैनिक द्वारा दक्षिणी लेबनान में यीशु की मूर्ति को तोड़ने के लिए जैकहैमर का उपयोग करने पर आक्रोश
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 23 लोगों की मौत
भारत एक स्थान गिर कर अब छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
हॉर्मुज़ में जहाज़ों पर हमले “अस्वीकार्य”: संयुक्त राष्ट्र में भारत
मार्च में भारत के निर्यात में 7% से ज्यादा गिरावट, ईरान युद्ध और अमेरिकी टैरिफ का असर
वैश्विक तनाव पर मोदी ने कहा की यूक्रेन और मध्य पूर्व के संघर्ष से पूरी दुनिया प्रभावित
पाकिस्तान ने स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया
श्रीलंका ने ईरानी नौसैनिकों को सुरक्षित वापस भेजा
अमेरिका ने ईरान-रूस तेल पर छूट खत्म करने का किया ऐलान, भारत भी इसस छूट का लाभ उठा रहा था।
भारतीय नौसेना प्रमुख ने चेतावनी दी की वैश्विक संघर्षों का प्रभाव अब 'अपरिहार्य' है।
जेद्दा में शरीफ–बिन सलमान मुलाकात: क्षेत्रीय हालात, ईरान-अमेरिका मध्यस्थता पर चर्चा
जयशंकर ने इज़राइल और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों से फोन पर बात करी
UNSC में वास्तविक सुधार के लिए वीटो पावर वाले स्थायी वर्ग का विस्तार करना जरूरी: भारत
इस्लामाबाद में पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र की अहम बैठक