गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई और इजरायल को हथियारों की आपूर्ति के विरोध में भारतीय बंदरगाह मजदूर 30 अक्टूबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय विरोध अभियान में हिस्सा लेंगे। वाटर ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने घोषणा की है कि देश के 15 बंदरगाहों पर उसके सदस्य युद्ध और बंदरगाहों के सैन्यीकरण के खिलाफ आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय अभियान 'नो हार्बर फॉर जेनोसाइड' का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नागरिक बंदरगाहों के जरिए इजरायल तक हथियार, गोला-बारूद और सैन्य उपकरण पहुंचाने का विरोध करना है। 'डॉकवर्कर्स डू नॉट वर्क फॉर वॉर' यानी 'बंदरगाह मजदूर युद्ध के लिए काम नहीं करते' के नारे के तहत यूरोप, एशिया, अफ्रीका और अमेरिका के कई देशों में बंदरगाह कर्मचारी संयुक्त कार्रवाई करेंगे।
सूचित





















