'इज़रायल-ईरान संघर्ष'
2 मिनट पढ़ने के लिए
मध्य पूर्व में जंग का वेशविक प्रभाव: सऊदी अरब एशिया को कच्चे तेल की आपूर्ति घटाएगा
ऊर्जा आपूर्ति में अनिश्चितता के बीच वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में तेज वृद्धि देखी गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है, जो संघर्ष से पहले लगभग 72 डॉलर थी।
मध्य पूर्व में जंग का वेशविक प्रभाव: सऊदी अरब एशिया को कच्चे तेल की आपूर्ति घटाएगा
चित्र में 3D प्रिंटेड ऑयल पंप जैक और सऊदी अरामको का लोगो दिखाया गया है। / Reuters

मध्य पूर्व में अमेरिका-इज़राइल की ईरान पर जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब ने अगले महीने एशिया के प्रमुख देशों को कच्चे तेल की आपूर्ति घटाने की तैयारी की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह कटौती वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बढ़ते दबाव को दर्शाती है।

सऊदी की सरकारी तेल कंपनी आरेमको अप्रैल में चीन को लगभग 4 करोड़ बैरल कच्चा तेल भेज सकती है, जो फरवरी के करीब 4.8 करोड़ बैरल से कम है।

भारत के लिए भी निर्यात में गिरावट की संभावना जताई गई है, जहां अप्रैल में लगभग 2.3 करोड़ बैरल आपूर्ति होने का अनुमान है, जो हाल के महीनों से कम है।

स्थिति से निपटने के लिए सऊदी अरब अपने कुछ तेल निर्यात को यनबू (लाल सागर पोर्ट) के जरिए भेज रहा है। हालांकि इसकी क्षमता सीमित है और यह पूरी कमी को पूरा नहीं कर पा रही।

ऊर्जा आपूर्ति में अनिश्चितता के बीच वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में तेज वृद्धि देखी गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई है, जो संघर्ष से पहले लगभग 72 डॉलर थी।

आपूर्ति में यह कमी भारत और चीन जैसे बड़े आयातकों के लिए चुनौती बढ़ा सकती है, जिससे महंगाई और ऊर्जा सुरक्षा पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

स्रोत:Others
खोजें
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन 20वें दिन में, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर जताई गंभीर चिंता
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी गई
वेंस का कहना है कि इज़राइल अमेरिका में 'जनमत की लड़ाई हार रहा है'
लद्दाख में LAC के पास गांवों ने पारंपरिक चरागाहों तक पहुंच बहाल करने की मांग उठाई
ओमान तट के पास जहाज पर हमले के बाद लापता भारतीय नाविक का शव बरामद
इस्लामाबाद में तुर्किए दूतावास में 15 जुलाई लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता दिवस याद किया गया
कुडनकुलम परमाणु संयंत्र से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज लीक
15 जुलाई को साबित हो गया कि आतंकवादी समूहों के आगे कभी नहीं झुकेगा तुर्किए: विदेश मंत्री फिदान
मणिपुर में सर्च ऑपरेशन के बाद भीड़ ने असम राइफल्स कैंप में तोड़फोड़ की
2016 के कूटप्रयास को हराना 'शताब्दी के लिए तुर्किए की स्वतंत्रता की घोषणा' थी: एर्दोगन
रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगा सकता है अमेरिका
अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद मध्य पूर्व में 16 भारतीय मारे गए या लापता
तुर्किए, FETO के विफल कूटप्रयास की 10वीं वर्षगांठ मना रहा है
भारत-नेपाल सीमा पर बिना वैध दस्तावेज नेपाल जाने की कोशिश में अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
नाजिया इलाही खान की इस्लाम विरोधी टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार