अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किए और पाकिस्तान द्वारा सऊदी अरब को सैन्य समर्थन देने के समझौते का स्वागत किया है। यह समर्थन तीन देशों के नए सामूहिक रक्षा ढांचे, मक्का डिफेंस अलायंस, के तहत दिया जाना है। व्हाइट हाउस में बुधवार को टेक्सास रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप से तुर्किये और पाकिस्तान के सऊदी अरब में सैन्य बल भेजने के फैसले पर सवाल पूछा गया। ट्रंप ने जवाब दिया, “मुझे लगता है कि वे सऊदी अरब की मदद करना चाहते हैं, और मुझे लगता है कि यह अच्छी बात है।” तुर्किए , सऊदी अरब और पाकिस्तान ने सोमवार को रियाद में हुई एक आपात बैठक के दौरान अपने संयुक्त रक्षा ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक में वरिष्ठ राजनीतिक और सैन्य अधिकारी शामिल हुए। विदेश मंत्री हकान फिदान ने कहा कि तीनों देशों ने सऊदी अरब की रक्षा को समर्थन देने के कदमों पर चर्चा की। साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के रास्तों पर भी विचार किया गया।
तुर्की
1 मिनट पढ़ने के लिए
डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किए और पाकिस्तान द्वारा सऊदी अरब को सैन्य समर्थन देने के समझौते का स्वागत किया
तुर्किए , सऊदी अरब और पाकिस्तान ने सोमवार को रियाद में हुई एक आपात बैठक के दौरान अपने संयुक्त रक्षा ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा की।

खोजें















