दुनिया
3 मिनट पढ़ने के लिए
भारत-पाकिस्तान संबंधों और UNSC में स्थायी सदस्यता की दावेदारी की समीक्षा करेगी संसदीय समिति
लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को जारी एक बुलेटिन में विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति द्वारा चुने गए विषयों की जानकारी दी।
भारत-पाकिस्तान संबंधों और UNSC में स्थायी सदस्यता की दावेदारी की समीक्षा करेगी संसदीय समिति
FILE: लोकसभा सचिवालय / National Herald / TRT Hindi

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया घटनाक्रम, UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति करेगी। समिति ने वर्ष 2026-27 के दौरान अध्ययन और समीक्षा के लिए इन विषयों को अपनी कार्यसूची में शामिल किया है।

लोकसभा सचिवालय ने सोमवार, 16 नवंबर को जारी एक बुलेटिन में विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति द्वारा चुने गए विषयों की जानकारी दी।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली यह समिति भारत की विदेश नीति, प्रमुख देशों के साथ संबंधों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत की भूमिका से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेगी।

समिति ने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया घटनाक्रम को समीक्षा के प्रमुख विषयों में शामिल किया है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब मई 2025 में हुए सैन्य संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।

इसके अलावा समिति भारत और चीन के संबंधों, मौजूदा चुनौतियों और भविष्य की रणनीति का भी अध्ययन करेगी।

भारत और अमेरिका के संबंधों की समीक्षा भी की जाएगी, जिसमें क्वाड (Quad) समूह की भूमिका, उससे जुड़ी चुनौतियां और सहयोग की संभावनाएं शामिल होंगी।

संसदीय समिति संयुक्त राष्ट्र में सुधार और सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता हासिल करने के भारत के प्रयासों की भी समीक्षा करेगी।

भारत लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का विस्तार करने और उसमें स्थायी सदस्य के रूप में शामिल होने की मांग करता रहा है।

समिति इस मुद्दे पर भारत की कूटनीतिक पहल और संयुक्त राष्ट्र की मौजूदा संरचना में सुधार की संभावनाओं का अध्ययन करेगी।

लोकसभा सचिवालय के अनुसार, समिति भारत और यूरोप के बीच संबंधों से जुड़ी चुनौतियों तथा अवसरों का अध्ययन करेगी।

इसके अलावा पश्चिम एशियाई देशों के साथ भारत के संबंध भी समीक्षा के दायरे में होंगे।

समिति भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान (ASEAN) के साथ सहयोग की भी समीक्षा करेगी।

भारत-अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी, ब्रिक्स में भारत की भागीदारी तथा सांस्कृतिक कूटनीति भी चुने गए विषयों में शामिल हैं।

विदेश मामलों की समिति भारत में पासपोर्ट जारी करने की व्यवस्था, ई-पासपोर्ट की शुरुआत और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम तथा संबंधित नियमों की समीक्षा भी करेगी।

इसके साथ ही विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों के कल्याण, प्रवासन और कुशल पेशेवरों की अंतरराष्ट्रीय आवाजाही से जुड़े मुद्दों का अध्ययन किया जाएगा।

विदेशों में भारतीय दूतावासों और राजनयिक मिशनों की कार्यप्रणाली भी समिति की समीक्षा के दायरे में होगी।

समिति भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय ज़िम्मेदारियों को देखते हुए भारतीय विदेश सेवा को मज़बूत करने के उपायों पर भी विचार करेगी।

इसके अलावा नालंदा विश्वविद्यालय और दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, प्रशासन, अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और ज्ञान संबंधी कूटनीति में उनकी भूमिका की समीक्षा की जाएगी।

स्रोत:Other
खोजें
पाकिस्तान ने लाहौर में बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए भारत को ठहराया ज़िम्मेदार
तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में तीन मज़दूरों की मौत
रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर ज़ेलेंस्की ने मोदी से की बातचीत
नौकरी के लिए रूस गए भारतीय युवक को हिरासत में लेकर सेना में भर्ती होने का दबाव, परिवार ने लगाया आरोप
दिवाली के बाद दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ा, पांच साल में सबसे खराब AQI दर्ज
सऊदी अरब में हज सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की
अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का कर्नाटक से खास रिश्ता
अमेरिका ने 11 ईरानी नागरिकों को पाकिस्तान के रास्ते निर्वासित करने की तैयारी की
मेकेदातु बांध परियोजना को मंज़ूरी न दें, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
भारत ने अमेरिकी अधिकारियों से बातचीत के लिए लॉबिंग फर्मों पर खर्च किए हर महीने 2 करोड़ रुपये से अधिक
यमन में फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया: भारतीय दूतावास
चीन सीमा के पास भारतीय वायुसेना ने 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतारा भारी सैन्य विमान
चीन के अंतरिक्ष स्टेशन पर जाएगा पाकिस्तान का पहला अंतरिक्ष यात्री, शेनझोउ-24 मिशन में होगा शामिल
मध्य पूर्व युद्ध से ऊर्जा आपूर्ति को लगा झटका 1973 के तेल प्रतिबंध से दोगुना: तुर्क वित्त मंत्री