दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
अस्थायी टैरिफ खत्म होते ही अमेरिका ने भारत पर लगाया 10% ‘फोर्स्ड लेबर’ टैरिफ
अमेरिका ने फरवरी 2026 में अपने सभी व्यापारिक साझेदारों पर 150 दिनों के लिए अस्थायी 10% टैरिफ लगाया था, जिसकी अवधि 24 जुलाई को समाप्त हो गई।
अस्थायी टैरिफ खत्म होते ही अमेरिका ने भारत पर लगाया 10% ‘फोर्स्ड लेबर’ टैरिफ
FILE- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 अप्रैल, 2025 को व्हाइट हाउस के रोज़ गार्डन में नए टैरिफ़ की घोषणा करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे हैं।

अमेरिका ने अस्थायी 10% टैरिफ की अवधि समाप्त होने के साथ ही भारत समेत अपने 60 व्यापारिक साझेदारों पर “फोर्स्ड लेबर” यानी जबरन श्रम से जुड़े स्थायी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। भारत पर टैरिफ दर 10% रखी गई है, जबकि पहले इसके 12.5% तक जाने का प्रस्ताव था।

अमेरिका ने फरवरी 2026 में अपने सभी व्यापारिक साझेदारों पर 150 दिनों के लिए अस्थायी 10% टैरिफ लगाया था, जिसकी अवधि 24 जुलाई को समाप्त हो गई।

इसके बाद अब अमेरिका ने उन जांचों के आधार पर स्थायी टैरिफ लागू किए हैं, जिनमें यह देखा गया कि उसके व्यापारिक साझेदार जबरन श्रम से बने सामानों के आयात को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठा रहे हैं या नहीं।

मार्च में अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत दो अलग-अलग जांचें शुरू की थीं। इनमें से एक जांच जबरन श्रम से बने उत्पादों के आयात की रोकथाम से जुड़ी थी। इसी जांच के निष्कर्षों के आधार पर भारत समेत 60 देशों पर नए टैरिफ लगाए गए हैं।

हालांकि भारत की दर प्रस्तावित 12.5% के बजाय 10% ही रखी गई है, जो अस्थायी टैरिफ की दर के बराबर है।

एक अलग जांच अतिरिक्त उत्पादन क्षमता यानी एक्सेस कैपेसिटी से जुड़ी है, जो अभी लंबित है। अगर इस जांच में प्रतिकूल निष्कर्ष आते हैं, तो आगे और टैरिफ लगाए जा सकते हैं।

स्रोत:Other
खोजें
मोदी युवाओं के मुद्दे पर ‘घबराए’ हुए हैं: कांग्रेस
चीन ने भारत से संबंधों की ‘सकारात्मक गति’ बनाए रखने को कहा
पेपर लीक की घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है: प्रधानमंत्री मोदी
दिल्ली में CJP मार्च के दौरान पैलेट गन और शॉक बैटन इस्तेमाल के आरोप
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में मृतकों की संख्या 20 हुई
मुंबई की विशेष अदालत ने 44 सोमाली समुद्री लुटेरों को उम्रकैद की सजा सुनाई
भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी, जापान की टाकेडा कंपनी की QDENGA को अनुमति
भारतीय अधिकारियों का कहना है की सिंधु जल संधि मौजूदा रूप में फिर लागू नहीं होगी
ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, चार भारतीय नाविकों की मौत
पाकिस्तान ने SCO सीमा सेवा प्रमुखों की बैठक की मेजबानी की, समिट में भारत भी शामिल
भारत ने नागरिकों को ईरान यात्रा टालने की सलाह दी
अयोध्या राम मंदिर में दान की कथित हेराफेरी की जांच तेज
बांग्लादेशी पासपोर्ट पर फिर लिखा जाएगा ‘इजराइल को छोड़कर सभी देशों के लिए मान्य’
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन 20वें दिन में, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर जताई गंभीर चिंता
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी गई
वेंस का कहना है कि इज़राइल अमेरिका में 'जनमत की लड़ाई हार रहा है'
लद्दाख में LAC के पास गांवों ने पारंपरिक चरागाहों तक पहुंच बहाल करने की मांग उठाई
ओमान तट के पास जहाज पर हमले के बाद लापता भारतीय नाविक का शव बरामद
मणिपुर में सर्च ऑपरेशन के बाद भीड़ ने असम राइफल्स कैंप में तोड़फोड़ की
रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगा सकता है अमेरिका