यात्रियों द्वारा साझा किए गए तस्वीरों में मुंबई मेट्रो कोच के भीतर फिल्म ‘The Kerala Story 2’ के बड़े पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में पोस्टर पर एक महिला का चेहरा दो हिस्सों में दिखाया गया है, एक तरफ माथे पर तिलक और दूसरी तरफ चेहरे को नकाब से ढका हुआ।
यह फिल्म पहले से ही विवादों में रही है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इसे “प्रॉपआगएण्डा” बताया था जबकि इसके कंटेंट को लेकर केरल हाई कोर्ट में भी सवाल उठे थे। फिल्म के प्रचार में इस्तेमाल की जाने वाली भाषा और तस्वीरें में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ संदेह और नफरत को लेकर लोगों ने चिंताएँ व्यक्त करी थीं।
सूचित
















